इटावा औरैया, फरवरी 13 -- इटावा। भरेह संगम स्थित ऐतिहासिक भारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। मंदिर परिसर से 51 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गांव के देवी-देवताओं के पूजन अर्चन के बाद यात्रा आगे बढ़ी। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों पर झूमती हुई चल रही थीं। पुरुष श्रद्धालु जयघोष करते हुए यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। कलश यात्रा भरेह संगम पहुंची, जहां यमुना-चंबल के पावन संगम से जल भरकर कलशों में स्थापित किया गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। बाल व्यास कुनाल कृष्ण चंसौलिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराई और हवन-पूजन के साथ कथा का शुभारम्भ कराया। उन्होंने श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.