रांची, फरवरी 6 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के केशा गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह महायज्ञ महोत्सव को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर 551 कुमारी कन्याओं एवं सुहागिन महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव की बस्तियों से होते हुए बिरगोड़ा नदी घाट पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ जल संग्रह किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ जल संग्रह: बिरगोड़ा नदी घाट पर यज्ञाचार्य ध्रुव मिश्रा, अरविंद पांडेय, कामेश्वर पाठक एवं सोनू पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वरुण देव का आह्वान कर कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके पश्चात कलश शोभायात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी, जहां कलशों को विधिवत यज्ञ पंडाल में स्थापित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.