दुमका, मार्च 6 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत ठाडीहाट मे गुरुवार को श्रीशिवमहापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर लोकमंगल के लिए धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 108 माताएँ व बहनों ने अपने सिर पर अभिमंत्रित आस्था के कलश धारण किए हुए थे। वे शिवशक्ति के भक्ति गीतों में लीन होकर चल रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। कलश यात्रा का प्रारम्भ आयोजन स्थल से लेकर विभिन्न मंदिरों से होते हुए पूरे ठाडीहाट भ्रमण कराया गया। पुनः कलश शोभा यात्रा आयोजन स्थल के पंडाल तक पहुंची। मुख्य यजमान के रुप मे ठाड़ीहाट निवासी राजकुमार सेन व उनकी धर्मपत्नी ज्योतिरानी सेन हैं। कथा वाचक के रुप मे श्रीधाम वृंदावन से पधारे दुर्गेश नंदन जी महाराज हैं। शिव महापुराण कथा का आयोजन 5 मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.