बहराइच, अप्रैल 13 -- रुपईडीहा। स्थानीय विनायक पैलेस में सोमवार से श्रीमद्भागवत कथा व यज्ञ का आयोजन भव्य रूप से प्रारंभ हुआ है। स्थानीय बाल स्वरूप हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दर्जनों महिलाओं ने कलश साथ में लेकर नगर परिक्रमा की। गाजे बाजे के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातः काल विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पूजा मे यजमान अंकित गोयल व महिमा गोयल मौजूद रहे। अयोध्या से पधारे कथा वाचक माधव कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक पंडित बृजेश कुमार मिश्र हैं। इस अवसर पर सीता गुप्ता, रिंकी गुप्ता, आशीष अग्रवाल, पूरनमल अग्रवाल, दीपेंद्र मिश्र, अंकित अग्रवाल सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.