कानपुर, अप्रैल 1 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे के बजरंग मोहल्ले में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला का विशाल कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं बच्चे कलश यात्रा में शामिल हुए। बुधवार को कस्बे के बजरंग नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला का आयोजन शुरू हुआ है। यहां पर बुधवार को विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह पंडाल में आचार्य राघव जी ने वैदिक मंत्रों के साथ घट पूजन के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। बैंड बाजे और डीजे के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं अपने सर पर कलश रख कर गीत गाते चल रही थी। जबकि युवाओं की टोली यात्रा को जयकारों से गुंजायमान कर रहे थे। कलश यात्रा कथा तिगाई नहर पुल तक गई। यहां से जल लेकर कथा पंडाल पहुंची। यहां पर आचार्य ने कलश स्थापना के बाद कलश के महत्व क...