दुमका, मार्च 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्मारक स्थल बांधपाड़ा में श्री श्री लक्ष्मीनारायण यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। रविवार को सात दिवसीय लक्ष्मीनारायण यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में सबसे आगे बैंड बाजे की धुन पर महिला-पुरुष हाथों और सिर पर कलश लिए हुए राम भजन धुन गाते चल रहे थे। कलश यात्रा दुमका बड़ा बांध स्थित यज्ञ मंडप से शुरू होकर विवेकानंद चौक, धर्मस्थान होते हुए पुनः यज्ञ मंडप पर आकर समाप्त हुई। यज्ञ पूरे विश्व में भारत को एक बार पुनः विश्व गुरु बनाने की कामना के साथ यह यज्ञ किया जा रहा है। इसके बाद वेद मंत्रों के बीच मंडप प्रवेश हुआ और ब्राह्मणों ने अरणी मंथन से अग्नि प्रज्जवलित कर यज्ञ शुरू किया। वेदी पूजन एवं हवन यज्ञाचा...