गोपालगंज, अप्रैल 18 -- बरौली। एक संवाददाता स्थानीय प्रखण्ड के बेलसंड गांव में शनिवार को कलश यात्रा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू हुआ। कलश यात्रा में करीब 27 सौ श्रद्धालु शामिल हुए। गाजा बाजा के साथ निकले कलश यात्रा की शुरआत गांव में बने नवनिर्मित हनुमान मंदिर से हुई। यात्रा नवतन बाजार, देवी गंज व तिवारी टोला होते गांव स्थित तालाब पर पहुंची। तालाब से शुभ कलश में जल भर कर गांव की परिक्रमा करते वापस यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु पहुचे। ग्रामीणों ने बताया कि रात में रोज प्रवचन व रामलीला का भी आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- पुन:प्रेषित-जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ : जलभरी कर शोभायात्रा निकाली गयी यह भी पढ़ें- जगन्नाथडीह-अहरडीह में श्री श्री 108 नवाह परायण हनुमत प्रा...