बलरामपुर, मार्च 7 -- रेहराबाजार, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के अचलपुर रूप स्थित श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीराम-जानकी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। महोत्सव की शुरुआत 108 कलशों की भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर गाजे-बाजे के साथ शामिल हुईं। कलश यात्रा के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। बताया जाता है कि यह धार्मिक आयोजन 14 मार्च 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, पूजन, हवन तथा संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ रही है। महोत्सव की शुरुआत जल यात्रा से हुई। इसके बाद 7 मार्च को गणपति पूजन, मंडप प्रवेश व पंचांग पूजन, 8 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.