कानपुर, मार्च 21 -- रूरा, संवाददाता। क्षेत्र के जगदीशपुर भटौली गांव में कोठी बाबा मंदिर प्रांगण में गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हो गया है। कलश यात्रा में महिलाएं एवं बच्चे भारी संख्या में शामिल हुए। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में स्थित कोठी बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार को पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई।कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद शाम से मंदिर परिसर में संगीतमय प्रवचन भी हुआ। दोपहर में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा प्रांगण से चलकर किशुनपुर स्थिति हनुमान मंदिर प्रांगण तक गई वहा से जल लेकर वापस कलश यात्रा यज्ञ प्रांगड़ में पहुंची।महायज्ञ के आयोजक इंद्र पाल सिंह ने बताया कि यह यज्ञ चार दिनों तक चलेगी। इसमें हरिद्वार से आए प्रवच...