उरई, जून 18 -- कालपी। संवाददाता कदौरा ब्लॉक के ग्राम काशीखेरा में कुतरता-इटौरा मार्ग पर गुरुवार से पंच कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं नंदीश्वर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय भव्य आयोजन शुरू हो गया। कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम संरक्षक श्री श्री 108 श्री हरिचरण दास जी महाराज, कुकर ताल आश्रम के अनुसार भगवान श्रीराम, माता सीता व हनुमान जी की कृपा से यह साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ हो रहा है। यज्ञ आचार्य पंडित गोपाल कृष्ण हैं। प्रधान कुंड के परीक्षित इंदल सिंह पाल व चंद्रावती हैं, जबकि भागवत कथा के परीक्षित नरेश प्रजापति व राममूर्ति हैं। कथावाचक डॉ. मिथलेश त्रिपाठी कथा सुनाएंगे। आयोजन में महामंडलेश्वर ब्रह्म नारायण दास महाराज, महंत गोपीशरण जी, महंत शीतल दास, मोहिनी सरकार भगवान दास, महंत र...