अलीगढ़, जून 11 -- अलीगढ़। गूलर रोड स्थित अशीष वाटिका के निकट श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व आचार्य मुदित रामदास द्वारा परीक्षित दीपक वार्ष्णेय सहपत्नि विनीता वार्ष्णेय द्वारा विधि-विधान के पूजन-अर्चन किया गया। कथा 17 जून तक दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। कथा का वाचन छोटे ठाकुर महाराज करेंगे। गुरुवार को कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सभी भक्तों ने कलश यात्रा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने राधे-राधे का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर जय किशोर गुप्ता, लता गुप्ता, राहुल गोस्वामी, सीमा वार्ष्णेय, रीता वार्ष्णेय, मधु, सुनीता, काजल, मनिषा, इन्दू, रिंकी गुप्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...