मुजफ्फरपुर, मई 4 -- सरैया, हिसं। बहिलवारा रूपनाथ दक्षिण पंचायत स्थित ऐतवार बाजार शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीश्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ऐतवार बाजार से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए बहिलवारा गोविंद शिव मंदिर पोखर पहुंची, जहां बनारस से आए आचार्य दिनकर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलबोझी कराई। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ के यजमान इंद्रदेव साह ने पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान की सफलता की कामना की। रामेश्वर साह, राजा राम, धीरेंद्र पासवान, मुकेश कुमार झा, इंद्रजीत कुमार दास आदि थे। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शिव शक्ति महायज्ञ शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.