गिरडीह, फरवरी 9 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के हरला पंचायत अंतर्गत बसरिया धाम में श्री श्री 1008 नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह शिव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में 751 महिलाएं एवं युवतियां श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल हुईं। कलश यात्रा बसरिया धाम से प्रारंभ होकर जमुआ, कन्दाजोर, तुर्कडीहा होते हुए झारो नदी धाम पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञशाला लौटे। पूरे मार्ग में वातावरण हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु माथे पर धार्मिक पट्टियां लगाई हुई थी। बैंड-बाजे और भक्ति गीतों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्ति के सागर में झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.