बागेश्वर, मई 2 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जूना अखाड़ा धाम के तत्वावधान में कलश यात्रा के साथ शिव पुराण ज्ञान महायज्ञ कथा का शुभारंभ हो गया है। महंत शंकर गिरी महाराज ने बताया कि अविरल सरयू प्रां बागनाथ धाम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कथावाचक गणेश दत्त जोशी ने शिव की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जूना अखाड़ा समेत नगर के लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...