कलश यात्रा के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा
गाजीपुर, अप्रैल 29 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सायर गांव में बुधवार से 6 दिवसीय शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने गाजे-बाजे के साथ लगभग 7 किलोमीटर की पदयात्रा कर गहमर के नरवा घाट से जल भराई की। यह आयोजन सौदागर सिंह के डेरा पर गांव निवासी हृदय नारायण सिंह और लीलावती देवी सहित ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक कथावाचक सौरभ जी महाराज एवं कथावाचिका शिवानी देवी, चित्रकूट धाम द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। आयोजन का समापन 3 मई को कथा पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे के साथ होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष यादव, मुन्ना राजभर, राजेश सिंह, गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.