लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- नवरात्र पर कस्बे के स्थान श्री शतचंडी महायज्ञ व भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा का कस्बे में जगह जगह स्वागत किया गया। कस्बे के मां सुथना देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्र पर होने वाले श्री शतचंडी महायज्ञ और भागवत कथा के अनुष्ठान होने हैं। इसके पहले दिन गुरुवार को निकली कलश यात्रा मालगोदाम रोड, स्टेशन चौराहा, बगिया मोहल्ला और टायर चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 151 कलशों को यज्ञशाला में स्थापित किया गया। इसमें महंत बृजेश गिरि, डीपी गोयल, विभू तिवारी, रोहतास अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, परसराम महावर, अजय गर्ग, प्रदीप शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, मनीष गोयल, प्रदीप गर्ग और वीरेंद्र गुप्ता आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.