मेरठ, मार्च 31 -- हस्तिनापुर कस्बे की बी ब्लॉक कॉलोनी में श्रीश्री हरिगुरु चांद मतुआ सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय वारुणी उत्सव का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई और हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। मंगलवार की प्रातः कालोनी स्थित मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो नगर के विभिन्न कॉलोनियों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद गंगा पूजा, मंगल घट स्थापना की गई। सांय के समय श्रीहरि ठाकुर जी की पूजा व हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। आचार्य विवेकानंद महाराज द्वारा धर्म प्रवचन किए। विवेक महाराज ने बताया कि ठाकुरजी ने निम्न व गरीब लोगों के कल्याण व उत्थान के लिए मानव रूप में अवतार लिया था। उनके बताए गए विचारों का अनुशीलन करने पर व्यक्ति मोक्ष को हासिल करता है। इसके पश्चात गोष्ट कीर्तन प्रारंभ हुआ और वारुणी आरती की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.