सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- गांव टाबर में 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में गांव व क्षेत्र के अनेक महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शनिवार को गांव टाबर में आयोजित कलश यात्रा गांव के भूमिया खेडा से शुरू होकर गांव की परिक्रमा करते हुए यज्ञ स्थल पर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में टाबर, लतीफपुर, मंधौर, काजीबांस, रेतगढ़, नसरुल्लागढ़ आदि गांवो के श्रद्धालु शामिल हुए। बताया जा रहा है कि रविवार व सोमवार को 24 कुंडीय महायज्ञ किया जायेगा और महायज्ञ के बाद शान्तिकुंज से पहुंचे आचार्य से श्रद्धालु धार्मिक प्रवचनो को सुनकर धार्मिक लाभ उठाएंगे और सोमवार को कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान केपी पंवार, ठाकुर प्रेमसिंह, जगमाल सिंह, श्यामसिंह, जयकरण राणा, कुलदीप शर्मा, चमनसिंह, आजाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.