कोडरमा, मार्च 6 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम खांड़ी में श्री श्री 1008 पंचदिवसीय राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस कथा ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा में 501 महिलाएं व कन्याएं शामिल हुईं। इसका उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव, जिप सदस्य नीतू यादव, जिप सदस्य महादेव राम, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मुखिया मो. असगर आदि ने किया। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बराकर नदी पहुंची, जहां विधि विधान से कलश में जल भरवाया गया। मौके पर विधायक मनोज यादव ने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन से धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती है। साथ हीं मनुष्य के शरीर से नकारात्मक विकार दूर होते हैं। यज्ञ में यज्ञाचार्य के रूप में रामदेव पांडेय, प्रवचनकर्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.