गाजीपुर, अप्रैल 11 -- खानपुर। साकेतवासी श्री श्री 108 स्वामी सियाराम दास जी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गंगा किनारे स्थित रामघाट आश्रम, फुलवारी खुर्द में पांच दिवसीय सर्वकामना प्रद श्री हनुमत महायज्ञ, राम कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा फुलवारी खुर्द आश्रम से निकलकर रावल मोड़ होते हुए रामदास घाट पर संपन्न हुई। इस दौरान प्रभु श्रीरामचंद्र और महाबली हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए। इसके बाद कथाव्यास श्री रामायण व्यास जी महाराज ने श्री राम कथा का रसपान कराया। भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन प्रसंगों का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.