लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- रामवाटिका धाम में 11 दिवसीय श्रीराम नाम महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ की। 2100 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा निकाली। यह महायज्ञ 11 दिनों तक चलेगा। सुबह महायज्ञ, दोपहर में रामलीला व रात में रासलीला का मंचन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा में पुलिस व पीएसी तैनात रहा। कार्यक्रम संयोजक भगवती प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मथुरा के बरसाना धाम से आई श्यामा-श्याम मिलन रासलीला मंडल के कलाकार प्रतिदिन दिन में रामलीला और रात्रि में रासलीला का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा यज्ञ मंडप में विधि विधान से यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के दौरान यज्ञोपवीत संस्कार व निर्धन कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे। गोस्वामी संत तुलसीदास की कर्मस्थली रामवाटिका धाम है। आयोजन समिति ने लोगों से इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.