पाकुड़, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र को लेकर बजरंगबली कमिटी द्वारा गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मवेशी हाट परिसर से सुंदरपुर गांव होते होते हुए छठ तालाब पहुंची। जहां से जल भर कर बजरंगबली मंदिर में कलश स्थापित की गई। इस दौरान कलश यात्रा में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों एवं रामनाम के नारों से पूरा हिरणपुर गूंज उठा। जिसके बाद पुरोहित सुजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा के प्रथम रूप की पूजा अर्चना कराई। रामनवमी महोत्सव को लेकर इस वर्ष बजरंग बली कमिटी की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अलावे शिव महापुराण कथा भी आयोजित किये जायेंगे। इसी कलश यात्रा के साथ मवेशी हाट स्थित बजरंगबली मंदिर में रामनवमी महोत्सव शुरू हो गई। मौके पर कमिटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.