पलामू, मई 21 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू प्रखंड मुख्यालय के समीप पथरही गांव में आयोजित रामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ के 13वें अधिवेशन की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर माहौल में निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, भाजपा नेता वरुण तिवारी, समाजसेवी नवल किशोर राय ने श्रद्धालुओं को कलश प्रदान कर यात्रा को रवाना किया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से मलय नदी तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे। पंडित प्रवीन मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई और प्रसाद वितरण किया। अमित तिवारी ने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन होते रहन...