बरेली, अप्रैल 13 -- प्रभात नगर स्थित श्री सोमनाथ मंदिर में रविवार को श्री राम कथा का आरंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। इसके बाद मथुरा के श्री वृन्दावन धाम से आए आचार्य शम्भूनाथ योगी ने भगवान राम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग मंगलाचरण एवं राम वंदना का विस्तार से वर्णन किया। कथा समापन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अमर सिंह, आशुतोष गोयल, यूजी रस्तोगी, भुवनेश अग्रवाल, अमित अरोड़ा, अंकुर खंडेलवाल, तृप्ति शुक्ला, निरुपमा अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, योगेश गिरी, आशीष अग्रवाल, संजीव मेंहदीरत्ता, संजीव अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, आरसी अग्रवाल, रामदयाल मोहता, निमित अग्रवाल व मनोज अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...