कलश यात्रा के साथ रामकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
दुमका, मार्च 13 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत बारापलासी हटिया परिसर में आयोजित श्री श्री 108 राम कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत ठाकुर बाड़ी से की गई, जो पिपरा होते हुए बारापलासी बाजार, लकड़ीवानी होते हुए पलासी गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव, जय श्री राम और राधे-राधे के जयघोष से क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। इस दौरान आचार्य दुर्गेश नन्दन रथ पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए अलौकिक छटा बिखेर रहे थे। इस अवसर पर राम कथा यज्ञ के आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में हरीश अग्रवाल, संजीव चौधरी, राजकुमार मंडल, रितेश भालोठिया, पवन भालोठिया, प्रेम कुमार साह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.