कलश यात्रा के साथ रामकथा का शुभारंभ
कन्नौज, मई 22 -- तालग्राम, संवाददाता। कस्बा के मोहल्ला जयनगर स्थित शिवाला मंदिर परिसर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। कलश यात्रा शिवाला मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर पुनः कथा स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के परीक्षित आशुतोष दीक्षित एवं उनकी पत्नी राम दीक्षित ने श्रद्धा भाव के साथ सिर पर रामचरितमानस की पोथी रखकर यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.