किशनगंज, अप्रैल 13 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता ठाकुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या दो स्थित फाराबाड़ी श्री काली मंदिर के समीप रविवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल में श्री राधे-कृष्ण अष्टयाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के आरंभ से पूर्व महिला भक्तों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा काली मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भीम वालीस चौक, राम-जानकी मंदिर होते हुए भात ढाला पोखर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ जल भरकर पुन: मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे। इस अवसर पर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल,वार्ड सदस्य अमित कुमार सिन्हा, भाजपा नेता अनिल महाराज सहित आयोजन समिति के संजय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.