दुमका, अप्रैल 18 -- जामा प्रखंड के बागझोपा गांव में नवनिर्मित श्री राधा-कृष्ण मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। प्रथम दिन आयोजित कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर लाठीयाजोरिया पहुंची, जहां विधिवत रूप से कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु बैंड-बाजे और राधे-राधे के जयघोष के साथ ग्राम भ्रमण करते हुए मनजोगा टोला, खिरहर टोला, ऊपर टोला, महामारिक टोला, राउत टोला, मांझी टोला, बाघोंत टोला स्कूल, लायक टोला तथा मंडल टोला होते हुए पुनः राधा-कृष्ण मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- रंगामाटी में कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.