गोपालगंज, मार्च 31 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता प्रखंड के मारवा टोला में मंगलवार को तीन दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ के प्रथम दिन गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े एवं आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कन्याओं ने लेकर विभिन्न गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा में पारंपरिक भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं हाथी-घोड़े आकर्षण का केन्द्र बने रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु 'जय श्री राम' और 'बजरंगबली की जय' के जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.