उरई, जून 13 -- कोटरा। संवाददातात नगर के लिए आस्था का केंद्र बने मां सिंह भवानी दीवान मन्दिर के प्रांगण में महामाया शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। गाजे, बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।भागवताचार्य छोटू चैतन्य शास्त्री ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। मन्दिर के महंत दीवान सिंह ने बताया कि दिन में कथा के साथ प्रवचन हो रहे है। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में रामलीला का आयोजन किया जाएगा। 19 जून को यज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ साथ जवारों का आयोजन होगा। 21 सांग छिदवा कर खुद महंत मन्दिर से दो किलोमीटर दूर बड़ी माता मन्दिर पैदल जाएंगे। यह भी पढ़ें- श्रीराम विवाह प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु वरिष्ठ पुजारी जयनारायन अग्रवाल ने बताया कि 20 जून को जहां भंडारा होग...