गया, अप्रैल 21 -- नगर निगम क्षेत्र के गुलाबबाग मुहल्ले में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ शुरू हुआ। कलश यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर सिक्सलेन के समीप स्थित भास्कर घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरकर श्रद्धालु वापस मंडप लौटे। इसके बाद पूजा-अर्चना कर महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजक आचार्य राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि भागवत कथा से लोगों में आध्यात्मिक चेतना का विकास होता है और जीवन को सही दिशा मिलती है। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ सहस्त्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.