साहिबगंज, फरवरी 17 -- मंडरो। प्रखंड के तेतरिया स्थित प्राचीन तेतरिया शिव मंदिर परिसर में 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले सात दिवसीय भागवत महापुराण ज्ञान कथा का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा कथा वाचिका राधे कृपा साक्षी जी के नेतृत्व में निकाली गई। कलश यात्रा के बाद कथा वाचिका राधे कृपा साक्षी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भ भागवत ज्ञान कथा का वाचन शुरू किया । कथा के प्रथम दिन भगवान की महिमा,भक्ति के महत्व एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। आयोजन को सफल बनाने में राजेश राय,पवी मंडल,कैलाश राय, शक्ति जायसवाल,पवन मंडल,मनोज मंडल, संजय मंडल एवं मंजू देवी सहित अन्य श्रद्धालुओं का योगदान सराहनीय रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.