नैनीताल, मार्च 19 -- गरमपानी। चैत्र नवरात्र के अवसर पर बेतालघाट के दुर्गापुरी धाम में रामकथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य रूप से हो गया है। प्रथम दिवस से ही आयोजित रामकथा में कथावाचक मंगला माधुरी द्वारा भगवान श्रीराम की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनने के लिए क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम का आयोजन रविशंकर महाराज की अध्यक्षता में किया जा रहा है। रामकथा के शुभारंभ से पूर्व क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें चापड़, सिखोला, पटौरी, अमेल, घोड़िया हल्सौ सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा बेतालेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर दुर्गापुरी मंदिर तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कौशल्या नदी से पवित्र जल लाकर दुर्...