आरा, अप्रैल 1 -- कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, श्रीमन् नारायण के जयघोष से गुंजायमान हुआ क्षेत्र पीरो, संवाद सूत्र। मानवता के कल्याण और विश्व शांति के निमित्त बचरी स्थित बीएसएस कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह सनातन धर्म सम्मेलन का बुधवार को भव्य शुभारंभ हो गया। यज्ञाधीश पूज्य श्री गोविन्दाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य जलभरी सह शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बुधवार की सुबह यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे और हाथी-घोड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पीला वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु बचरी नहर पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा इलाका जय श्रीमन् नारायण और जय श्री र...