कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ
मऊ, जून 2 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बडरांव विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय कपरियाडीह के समीप क्रीड़ा प्रांगण में मंगलवार से आयोजित चार दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। गायत्री पीठ आजमगढ़ से पधारी यज्ञाचार्य उषा शर्मा के वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ। कलश यात्रा में पीत वस्त्रधारी कुआरी कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कम्पोजिट विद्यालय कपरियाडीह के समीप क्रीड़ा प्रांगण से निकलकर कलश शोभा यात्रा सुल्तानपुर, कटाईचवर बनाफा, मुहम्मदपुर हसनपुर भ्रमण करते हुए पहुंचा। जहां पर पुन: मां सरयू माता गायत्री व अन्य देवी देवताओं का गायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.