कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। कल्यानपुर खुर्द में शिव महापुराण की कथा के पहले कलश यात्रा निकाली गई। 101 महिलाएं कलश सिर पर रखकर हर हर महादेव का उद् घोष करते चल रही थीं। यह कलश यात्रा जंगलेश्वर महादेव से होकर वापस कथा स्थल पर पहुंची। कथा वाचक आचार्य योगेश अवस्थी योगीराज महाराज जी ने बताया जिस स्थान पर शिव महापुराण की कथा होती है उसे तीर्थ स्थल मानकर कथा का श्रवण करना चाहिए। जिनके जन्म जन्मांतर के पुण्य जागृत होते हैं वही शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कर पाते हैं। व्यक्ति को जीवन में शिव महापुराण की कथा अवश्य सुनना चाहिए। इस अवसर पर मोनू अवस्थी, अमित त्रिपाठी, आचार्य शिवम, आचार्य विजय त्रिपाठी समेत सैकड़ों भक्तों ने कथा का रसपान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.