कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
धनबाद, जून 18 -- बरोरा। मंदरा बस्ती में नवनिर्मित श्री हरि मंदिर में राधा-कृष्ण व भगवान गणेश की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुलू महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। गाजे-बाजे के बीच निकली कलश यात्रा में 108 कन्या और महिलाएं सिर पर कलश लेकर मुराईडीह हीरक रोड किनारे स्थित खोदो नदी पहुंची। यहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया। कलश यात्रा में शामिल सैंकड़ों श्रद्धालुओं के धार्मिक जयकारों से आस-पास का पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। मौके पर बलराम चौबे, हेमंत रवानी, ओम प्रकाश त्रिवेदी, गौतम रवानी, दारा रवानी, संजय चौबे, बसंत रवानी, माणिक रवानी, सैनिक रवानी, गजन रवानी, भोला चौबे, दयानंद त्रिवेदी, लीपा रवानी, मोती रवानी, भुचका तुरी, राजू तुरी, पप्पू रवानी, मंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.