इटावा औरैया, जून 14 -- भरथना। गांव मंगूपुर में देवी मंदिर पर शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जयघोष के बीच निकाली गई यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। हरिद्वार एवं कानपुर से आए पंच पुरोहितों के सान्निध्य में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की धार्मिक अनुष्ठानिक प्रक्रियाएं संपन्न कराई जा रही हैं। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया तथा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कलश यात्रा में आशीष शुक्ला, राजू यादव, नवनीत यादव, रोहित यादव, ईशू शुक्ला, संदीप शुक्ला, विनय शुक्ला, दुर्गेश, अजय, सभासद राजीव तिवारी, विनोद शुक्ला, विनो...