गिरडीह, फरवरी 4 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के घोरंजी बाजार के पास अवस्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार को 351 महिलाओं एवं युवतियों ने कलश यात्रा का आयोजन कर पांच दिवसीय देवी भागवत महायज्ञ का शुभारंभ किया। यज्ञाचार्य गजानंद पाठक के नेतृत्व में श्रद्धालु महिलाएं मंदिर परिसर से कलश लेकर सिकरुडीह गांव का भ्रमण करते हुए नवाअहार तालाब तक पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना कर कलशों में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर यात्रा का समापन किया। बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में प्रत्येक दिन में विद्वान पंडितों द्वारा वेद पाठ एवं रात में पंडित मदन मोहन पांडेय के द्वारा संगीतमय कथा प्रवचन किया जाएगा। मौके पर महायज्ञ के यजमान मदन प्रसाद सिंह, त्रिपुरारी सिंह, मुरारी सिंह, अजय सिंह, उपेन्द्र साव, छोटू साव, केदार विश्वकर्मा, केदार रविदास...