सिद्धार्थ, मार्च 6 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर के भरौली कैथोलिया गांव में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान गांव के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से जल भरने के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। श्रद्धालु गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभायात्रा के रूप में आगे बढ़े। पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन कर विधिवत कलश स्थापना की गई। यज्ञ आयोजक मिठाई लाल यादव ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रात: सात बजे से 10 बजे तक गायत्री महायज्ञ त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.