लखनऊ, अप्रैल 1 -- सरोजनीनगर, संवाददता। नगर पंचायत बंथरा कार्यालय के निकट बुधवार को आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर सुबह देवी मंदिर के पास पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा टीवीएस मोड़, हनुमान मंदिर, शीतला माता मंदिर, बंथरा बाजार, इंटर कॉलेज मोड़ होते हुए बंथरा गांव रोड से कथा स्थल के पास पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने अपने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि यहां प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 10 बजे तक वृंदावन से पधारे कथा वाचक पंडित विष्णुकांत शास्त्री कथा सुनाएंगे। इस दौरान भंडारे का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.