कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुरू
गाजीपुर, जून 1 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बेलसड़ी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन में हाथी, घोड़ा, बैंड-बाजा तथा भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश यात्रा में लगभग 2100 महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- भक्ति, उल्लास और श्रद्धा से सराबोर रही श्रीमद्भागवत कथा पूरे क्षेत्र में भक्ति और धार्मिक उत्साह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.