लखीमपुरखीरी, मई 11 -- रजागंज। जमुनाबाद फार्म ब्लॉक नंबर 2 में फकीर बाबा नामक स्थान पर रविवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ की शुरुआत हुई। ढोल नगाड़ों और भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा निकाली। यज्ञाचार्य पं. लक्ष्मीकांत मिश्र, पं. ओमवीर तिवारी, पं. एकनाथ शुक्ला, पं. रविकांत मिश्रा और पं. नितिन के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए उल्ल नदी के देविन घाट पहुंची, जहां विधि विधान से जल भरकर श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। यात्रा के दौरान जगह जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। आयोजक महेश चंद्र कनौजिया ने बताया कि कलश यात्रा के उपरांत देवताओं का अभिषेक किया गया और अरणी मंथन के माध्यम से अग्नि प्रवेश कराया गया। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.