धनबाद, अप्रैल 12 -- सिंदरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शनिवार को मार्शलिंग यार्ड कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पीतांबर वस्त्र धारण किए महिलाएं और कन्याएं गाजे-बाजे के साथ जयघोष करते हुए छाताबाद तालाब पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभराव की रस्म पूरी की गई। यात्रा के वापस यज्ञ स्थल पहुंचने पर भाजपा नेत्री तारा देवी सहित अन्य अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शाम को दीप महायज्ञ, मधुर भजनों और प्रेरणादायी प्रवचनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शांतिकुंज से आए टोली नायकों ने आध्यात्मिक जागरण और युग परिवर्तन का संदेश दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान में जिला समन्वयक विभूति शरण, मधुराज कुमार, जीतपुर ट्रस्टी शोभा दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.