जहानाबाद, अप्रैल 23 -- मखदुमपुर,निज संवाददात। रतनी प्रखंड के नारायणपुर में दो दिवसीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ शुभारंभ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर मनोहर नदी बांध पर पहुंची। नदी से पवित्र जल भरकर यात्रा यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बाजे गाजे के साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान हम बदलेंगे जग सुधरेगा, धर्म की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे जैसे नारे लगाए जा रहे थे। भीषण गर्मी के बाद भी करीब 500 लोगों ने कलश यात्रा में भाग लिया। यज्ञ का आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में कराया गया है। एक के दौरान सत्संग प्रवचन और हवन कार्यक्रम किया जाएगा। पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारा का आयोजन होगा। फोटो- 23 अप्रैल जेहाना- 23 कैप्शन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.