देवघर, फरवरी 6 -- मधुपुर। पंचमंदिर पूजा समिति द्वारा आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गई। शुक्रवार को प्रातः कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा पंचमंदिर के दुर्गा मंडप के सामने से प्रारंभ हुई। सहारा मैदान से जल भरी कर कॉलेज रोड,थाना मोड़, गांधी चौक,भगत सिंह चौक,काली मंडा होते हुए पंचमंदिर के यज्ञ मंडप में कलश यात्रा ने विश्राम लिया। लगभग 400 से अधिक महिला भक्तों ने सम्मिलित होकर कलश यात्रा को आकर्षक और भव्य बनाया। शनिवार 7 फरवरी से श्रीरामचरितमानस यज्ञ का शुभारंभ 8 बजे प्रातः से हो जाएगा। संध्या 5 बजे से अयोध्या से पधारे राम कथा वाचक मधुसूदन शास्त्री द्वारा रामकथा प्रवाहित की जाएगी। कलश यात्रा में पूजा समिति के सरोज कुशवाहा, नेपाल दे,मनोज यादव, रामनरेश शर्मा, अमित दे, विनोद कुमार तिवारी, सुधांश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.