कलश यात्रा के साथ नयीपारम में तीन दिवसीय महायज्ञ शुरू
चतरा, मई 12 -- टंडवा निज प्रतिनिधि कलश यात्रा के साथ नयी पारम में देवी मंडप में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय महायज्ञ सोमवार को आरंभ हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्तिमय माहौल में गाजे-बाजे के बीच मंदिर परिसर से कलश यात्रा शुरू हुई। इसमें 551 कन्याओं और महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे गांव का भ्रमण किया। इस दौरान 'जय माता दी'के जयकारों' से पूरा वातावरण गूंज उठा। गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए यह यात्रा सूर्य उपासना स्थल नईपारम नदी पहुंची, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरा गया। अनुष्ठान का महत्व यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.