कलश यात्रा के साथ दो स्थानों पर आज से रुद्र महायज्ञ
औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- 3 मई को प्राण-प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति, कासिमपुर व शेखपुरा में तैयारियां पूरी, श्रद्धालुओं में उत्साह फोटो- 26 अप्रैल एयूआर 2 कैप्शन- महायज्ञ को लेकर मलहा-सलहा पोखर पर बनाई गई यज्ञशाला अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के कासिमपुर के मलहा-सलहा पोखर तथा शेखपुरा में सोमवार से भव्य कलश यात्राओं के साथ रुद्र महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा, जिनकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कासिमपुर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पहले दिन कलश यात्रा के साथ देव-आह्वान, जलाधिवास व अन्नाधिवास कार्यक्रम होंगे, जबकि आगे प्रतिदिन वैदिक पूजन, गंगा आरती, भजन-कीर्तन तथा भागवत व शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.