कलश यात्रा के साथ दो दिवसीय शनि जन्मोत्सव शुरू
धनबाद, मई 17 -- चिरकुंडा सोनारडंगाल स्थित श्रीश्री शनिदेव मंदिर के 17 वां वार्षिकोत्सव पर शनिवार से दो दिवसीय शनि जन्मोत्सव कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ। इसमें 251 महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। इस दौरान जय शनिदेव, जय बजरंगबली के जयघोष से चिरकुंडा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मंदिर में शनिदेव का कपड़ाभिषेक, तेलाभिषेक किया गया। रविवार को पूर्णाहुति और हवन के बाद भंडारा (महाप्रसाद) होगा। मुख्य यजमान इंद्रदेव और उनकी पत्नी सुनीता देवी थे। मौके पर पुजारी विनोद कुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष मुरली तुरी, वरिष्ठ नेता अशोक मंडल, पूर्व पार्षद सुशील चंद्रवंशी, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह, मुकेश साव, पंकज कुमार, मनोज मालाकार, विनोद कुमार, शशि कुमार, संतोष यादव, नंदलाल साव, दुर्गा गुप्ता, शिवम आदि थे। यह भी पढ़ें- शनि मंदिर में धूमधाम से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.