इटावा औरैया, मार्च 19 -- क्षेत्र के नागला तौर पंचायत स्थित सप्तधारा कुंड आश्रम, ब्रह्माणी देवी मार्ग पर गुरुवार से नवम परायण ज्ञान यज्ञ के अंतर्गत देवी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कलश यात्रा ठाकुर जी मंदिर, गमा देवी मंदिर और हनुमान मंदिर होते हुए डमरू, ढोल-मंजीरों की मधुर धुन के साथ गांव की गलियों से गुजरती हुई कथा स्थल सप्तधारा कुंड पहुंची। कन्नौज से पधारे सरस कथावाचक आचार्य आनंद वर्धन दुबे ने बताया कलश पर रखा नारियल हमें यह शिक्षा देता है कि परिवार का मुखिया ऊपर से कठोर और अंदर से कोमल होना चाहिए, जबकि फूलों की माला यह संदेश देती है कि मनुष्य का जीवन भी दूसरों के लिए सुगंधित और प्रेरणादायक होना चाहिए। इस अवसर पर श्री 1008 जम्बू दास महाराज...